ऑस्ट्रेलिया के चुनाव में कंजरवेटिव गठबंधन की जीत

कैनबरा । ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने संघीय चुनाव में कंजरवेटिव गठबंधन को फिर से चुनने के लिए मतदाताओं को धन्यवाद दिया है। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने अपने समर्थकों से कहा कि उन्हें हमेशा चमत्कारों पर विश्वास था। पहले जो अनुमान लगाए गए थे, उसमें लिबरल नेशनल गठबंधन को बहुमत के करीब दिखाया गया था।
ऑस्ट्रेलिया की लेबर पार्टी के नेता बिल शार्टन ने अपनी पराजय स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के नेता पद से इस्तीफा दे रहे हैं। चुनाव के अंतिम परिणाम अभी आना है। 70 फ़ीसदी से अधिक मतगणना हो चुकी है। उसमें कंजरवेटिव गठबंधन जीत की ओर आगे बढ़ रहा है। गठबंधन को बहुमत के लिए 76 सीटों की जरूरत है। वह 74 सीटों पर आगे चल रही है। यह एक तरह से चमत्कार माना जा रहा है। लेबर पार्टी 66 सीटों पर आगे हैं आम चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ था। यहां पर 1 करोड़ 64 लाख मतदाता है। यहां आम चुनाव में मत डालना अनिवार्य है। मत नहीं देने पर जुर्माना का प्रावधान है। यहां पर 91 से 95 फ़ीसदी तक मतदान होता है।

Leave a Reply