बुद्ध जयंती पर की शान्ति की कामना 

भोपाल। बुद्ध जयंती के पावन अवसर पर दर्जनों लोगों ने वैश्विक शांति की कामना की। इस दौरान लोगों में खीर वितरित की गई। भीम गर्जना ग्रुप द्वारा 2563वीं बुद्ध जयंती के उपलक्ष्य में यह आयोजन कोलार रोड स्थित बीमा कुंज बस स्टॉप पर किया गया। ग्रुप के अध्यक्ष पंकज गजभिये ने बताया कि समाज की सेवा में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी लोगों की सेवा में खीर वितरण का आयोजन किया जाता है। भगवान तथागत बुद्ध वंदना से कार्यक्रम का आरंभ कर आमजन को खीर वितरित की गई। भंते महापंत, भिक्षुणी महाशरूपा व भंते धम्म रक्षित बुद्ध वंदना के साथ उपस्थित लोगों को जीवन का महत्व और उसे सदमार्ग पर जीने के लिए उपाय बताए। तत्पश्चात खीर वितरण प्रारंभ कर अमन व शांति की कामना मंत्रोच्चार के साथ की गई।

Leave a Reply