मसाज सैंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश,आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के-लड़कियां

जालंधर : माडल टाऊन स्थित ओरा डे स्पा में मसाज सैंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने छापामारी करके वहां से दिल्ली की 10 लड़कियों को काबू किया है। छापामारी के दौरान कुछ ग्राहक गुप्त रास्ते से फरार हो गए। ओरा डे स्पा में मौजूद लड़कियां वहां मसाज करवाने आने वाले ग्राहकों से मसाज की आड़ में ज्यादा पैसे वसूल कर उनके साथ नाजायज संबंध बनाती थीं। इस बात का खुलासा पुलिस ने अपने ही भेजे गए ग्राहकों के माध्यम से किया है। पुलिस को छापामारी के दौरान वहां से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है।


ए.सी.पी. समीर वर्मा ने बताया कि ए.डी.सी.पी. सुडरविजी को गुप्त सूचना मिली थी कि माडल टाऊनमें 687-आर फस्र्ट फ्लोर पर स्थित ओरा डे स्पा में काम करने वाली लड़कियां ग्राहकों की फुल मसाज के नाम पर देह व्यापार कर रही हैं। यह सूचना पाते ही ए.डी.सी.पी. सुडरविजी ने 3 लड़कों को वहां ग्राहक बनाकर मसाज करवाने भेजा जोकि पुुलिस मुलाजिम बताए जा रहे हैं।


उन्होंने मसाज सैंटर में पहले से मौजूद लड़कियों से मसाज करवाने की इच्छा जताई और बाद में लड़कियों ने उन्हें मसाज के साथ-साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए उनसे और पैसों की मांग की जिसके बाद देह व्यापार की सूचना सच साबित होते ही ए.डी.सी.पी. सुडरविजी ने ए.सी.पी. समीर वर्मा, थाना 6 के इंस्पैक्टर प्रेम कुमार तथा महिला पुलिस फोर्स के साथ ओरा डे स्पा में देर रात छापामारी की तो वहां मौजूद 10 लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पाया जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लड़कियों को गिरफ्तार किया ही था कि पुलिस को उन्हें छोडऩे के लिए सिफारिशों का दौर शुरू हो गया परंतु पुलिस ने किसी की नहीं सुनी।

पुलिस ने ओरा डे स्पा के खिलाफ एफ.आई.आर. नंबर 131 धारा 3,4,5 इम्मोरल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। देर रात तक यह जांच की जा रही थी कि पकड़ी गई 10 लड़कियों में से कौन सी लड़कियां देह व्यापार में संलिप्त हैं। ए.सी.पी. समीर वर्मा ने बताया कि पुलिस ओरा डे स्पा के मालिक का भी पता लगा रही है।

ओरा से मिले कंडोम 
ओरा डे स्पा में छापामारी के बाद जांच में पुलिस को कंडोम भी बरामद हुए हैं जिससे यह पता चलता है कि मसाज सैंटर की आड़ में ओरा में क्या काम होता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ओरा के शहर में और कितने ऐसे मसाज सैंटर हैं जिनमें मसाज के नाम पर देह व्यापार का काम चल रहा है इसका भी पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बतायाकि माडल टाऊन मेन मार्कीट में भी मसाज सैंटर के नाम पर देह व्यापार का धंधा चलता है तथा रामा मंडी में भी मसाज सैंटर की आड़ में गलत काम होते हैं जिन पर पुलिस जल्द ही शिकंजा कसने जा रही है।

Leave a Reply