मुशर्रफ ने सैन्य शासन, समय पूर्व चुनाव की संभावना से किया इनकार

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ ने देश में सैन्य शासन लगने या समयपूर्व चुनाव होने की संभावना से वीरवार को इनकार किया, लेकिन कहा कि एक ऐसी राष्ट्रीय सरकार बनने की संभावना है जिसमें ‘‘आज के बहुत से सियासी दल मौजूद नहीं होंगे। ’’

पाकिस्तानी सेना के पूर्व प्रमुख एवं 74 वर्षीय मुशर्रफ ने अपनी पार्टी ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए यह कहा। इस पार्टी का गठन उन्होंने वर्ष 2010 में किया था। उन्होंने कहा कि देश में सैन्य शासन या तत्काल आम चुनाव होने की कोई संभावना नहीं है लेकिन एक राष्ट्रीय सरकार बन सकती है।

Leave a Reply