मुसीबत बढ़ीः राम रहीम की तबीयत खराब, नर्सों ने किया इलाज से इनकार

रोहतक की सुनारिया जेल में बंद रेपिस्ट बाबा राम रहीम सिंह की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें रोहतक के पीजीआई हॉस्पिटल में एडमिट करवाया जा सकता है। ऐसे में पीजीआई की फीमेल नर्स स्टाफ ने राम रहीम का इलाज करने से मना कर दिया है। जिसके बाद प्रशासन ने मेल नर्स स्टाफ को अलर्ट कर दिया है। वहीं राम रहीम के ट्रीटमेंट के लिए स्पेशल डॉक्टर्स की टीम को अलर्ट रहने को कहा गया है। 

बता दें कि राम रहीम की तबीयत शनिवार को ही खराब होने लगी थी। राम रहीम की शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने चेकअप के लिए पीजीआई डॉक्टर्स की टीम बुलाई जिससे की ये जांच की जा सके कि राम रहीम को हॉस्पिटल में एडमिट कराने की जरूरत है या नहीं। आशंका है कि अगर राम रहीम की तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो उन्हें हॉस्पिटल ले जाया जा सकता है। खबर ये भी है कि अगर गुरमीत सिंह को एडमिट करवाया गया तो उन्हें अलग से कमरा दिया जाएगा।  

जेल जाने से पहले भी की थी तबीयत खराब की शिकायत
कोर्ट द्वारा सजा सुनाने के बाद राम रहीम ने कोर्ट से माफी की गुहार लगाई थी। राम रहीम ने जेल जाने से बचने के लिए अपनी सेहत का हवाला दिया था। राम रहीम का कहना था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती है उसकी कमर में दर्द रहता है। इस वजह से उसके साथ नरमी बरती जाए।

कैदी भी हो गए हैं परेशान

बीते दिनों ये खबर भी आई थी राम रहीम के सुनारिया जेल पहुंचने से जेल के बाकी कैदी परेशान हो गए हैं। राम रहीम के वहां रहने से और कैदियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राम रहीम के जेल में होने के चलते काफी सतर्कता बरती जा रही है जिसकी वजह से बाकी कैदियों को काफी परेशानी हो रही है। कैदियों को उनके परिजनों से मिलने नहीं दिया जा रहा है और ना ही वो अपने परिवार वालों से फोन पर बात कर पा रहे हैं। राम रहीम की वजह से बढ़ी सिक्योरिटी से सभी कैदी परेशान हैं।

राम रहीम को हुई है 20 साल की सजा:
बता दें कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा राम रहीम को दो साध्वियों से रेप के मामले में दोषी करार दिया गया है। सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई है।

Leave a Reply