रूसी सेना का एयरक्राफ्ट क्रैश, 91यात्री थे सवार

मास्को:रूसी सेना का एयरक्राफ्ट आज काला सागर के नजदीक पहुंच क्रैश हो गया है।रशियन टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह विमान सीरिया जा रहा था और रूसी शहर सोची से उड़ान भरने के तुरंत बाद यह रेडार से गायब हो गया। ​सर्च ऑपरेशन के बाद काला सागर से विमान के मलबे बरामद किए गए है।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह Tu-154 विमान था और इस विमान में 91 लोग सवार थे। इसमें 83 यात्री और 8 क्रू मेंबर थे।सोची एडलर एयरपोर्ट से उडा़न भरने के बाद मास्को के समयानुसार सुबह 5.40 बजे उड़ान भरने के 20 मिनट बाद ही प्लेन रेडार से गायब हो गया था जिसके बाद रूसी सेनाओं ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

Leave a Reply