शर्मनाक : दिल्ली-नोएडा टोल ब्रिज पर महिला से गैंगरेप कर फेंक गए थे दरिंदे

डीएनडी पर मानसिक रूप से कमजोर महिला से दुष्कर्म कर फेंकने का मामला सामने आया है। बेहोशी की हालत में मिली महिला का एक माह के उपचार के बाद सेक्टर-20 थाना पुलिस ने डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज किया है।

सीओ प्रथम अभिनंदन कुमार ने बताया की बीती 25 अप्रैल की देर शाम को पुलिस को डीएनडी पर बेहोशी के हालत में महिला के पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक माह बाद डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी की महिला अब स्वस्थ है। उसे अस्पताल से ले जा सकते हैं।

गर्भवती थी महिला तो केस दर्ज किया

सीओ प्रथम ने बताया कि पुलिस महिला को अस्पताल से डिस्चार्ज कराने पहुंची तो उन्हें पता चला कि महिला गर्भवती भी है। पुलिस ने पुलिस ने दुष्कर्म की संभावना जताते हुए अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस महिला करवाएगी, जिसके बाद पता चलेगा कि कितने दिन का गर्भ है। 

महिला कुछ बता नहीं पा रही है

पुलिस के मुताबिक महिला मानसिक रूप से कमजोर है। वह अपना नाम पता नहीं बता पा रही है। महिला को नारी निकेतन भेज दिया गया है। पुलिस महिला की पहचान करने का भी प्रयास कर रही है।

Leave a Reply