स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला

अहमदाबाद: मोदी सरकार की ३ साल की उपलब्धियां गिनाने अमरेली पहुंची स्मृति ईरानी की रैली के दौरान एक युवक ने चूडिय़ां फेंकी और नारेबीजी की। किसान बताए जा रहे इस शख्स को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। स्मृति ने मंगलवार सुबह इस घटना पर कहा कि गुजरात में अगले साल इलेक्शन हैं, इसलिए मुझे ऐसी घटनाओं की अपेक्षा है। एक महिला पर हमले के लिए कांग्रेस ने आदमी को भेजा ये स्ट्रैटजी ठीक नहीं। चूडिय़ां फेंकने वाला शख्स गुजरात का एक किसान बताया जा रहा है। उसका नाम केतन कासवाला है। वह केंद्रीय मंत्री से कर्ज माफी की मांग कर रहा था।

कांग्रेस ने किया हंगामा
किसान को पुलिस हिरासत से छुड़ाने के लिए कांग्रेस विधायक परेश धनानी ने हंगामा किया। इस पर एमएलए समेत १५ लोगों को हिरासत में लिया गया। घटना के बाद स्मृति ने पुलिसवालों से कहा कि जो चूडिय़ां ये मुझ पर फेंक रहा है, इन्हें बटोरकर इसकी पत्नी को गिफ्ट कर दूंगी। स्मृति के कहने पर केतन को छोड़ा गया। कर्ज माफी के लिए महाराष्ट्र के किसानों ने आंदोलन किया। इसके बाद धीरे-धीरे आंदोलन मध्य प्रदेश के धार, मंदसौर, रतलाम, नीमच, देवास, इंदौर होते हुए राजधानी भोपाल तक जा पहुंचा। मंदसौर में पिछले हफ्ते प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें ६ लोगों की मौत हो गई।

Leave a Reply