अंडर-19 एशिया कप सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 244 रन का लक्ष्य दिया

अंडर-19 एशिया कप का सेमीफाइनल मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 243 रन बनाए। भारत की ओर से शेख रशीद ने 90 नाबाद रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 108 गेंदों का सामना किया। रशीद ने तीन चौके और एक छक्का लगाया। इसके अलावा विक्की ओस्तवाल ने 18 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली। इसमें तीन चौके शामिल हैं।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पिछले मैचों के हीरो रहे हरनूर सिंह 15 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, अंगकृष रघुवंशी 16 रन बना सके। इसके अलावा निशांत सिंधु ने भी पांच रन बनाए। कप्तान यश ढुल ने 26 रन की अच्छी पारी खेली, लेकिन वे अपनी पारी को बड़े स्कोर में तब्दील करने में नाकाम रहे।
इसके बाद शेख और राज बावा के बीच पांचवें विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी हुई। बावा 40 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। कौशल तांबे पांच गेंद में तीन रन बना सके। इसके बाद अराध्य यादव भी कुछ खास नहीं कर सके और आठ रन बनाकर आउट हुए। राजवर्धन ने आखिर में सात गेंदों पर 16 रन की पारी खेली। उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए। इसके अलावा विक्की ओस्तवाल ने भी आखिर में रशीद का अच्छा साथ निभाया और 18 गेंदों पर 28 रन की नाबाद पारी खेली। रशीद और विक्की के बीच नौवें विकेट के लिए 39 गेंदों पर 50 रन की नाबाद साझेदारी हुई। बांग्लादेश की ओर से कप्तान रकिबुल हसन ने तीन विकेट लिए। वहीं, तंजिम हसन शाकिब, नैमूर रोहमान, मेहरोब और अरिफुल इस्लाम को एक-एक विकेट मिला। भारत का पहला विकेट गिरा, हरनूर सिंह 15 रन बनाकर आउट। अंगकृष रघुवंशी 16 रन बना सके। निशांत सिंधु ने भी पांच रन बनाए। कप्तान यश ढुल ने 26 रन की अच्छी पारी खेली।राज बावा 40 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। कौशल तांबे पांच गेंद में तीन रन बना सके। विकेटकीपर अराध्य यादव आठ रन बनाकर रन आउट हुए। राजवर्धन हंगरगेकर ने सात गेंदों पर एक चौका और दो छक्के की मदद से 16 रन बनाए। पाकिस्तान से फाइनल में हो सकता है मुकाबला
अगर भारतीय टीम इस मैच में जीत हासिल करती है तो फाइनल में फिर से पाकिस्तान और भारत की टीमें भिड़ सकती हैं। इससे पहले लीग मैच में दोनों टीमें आपस में भिड़ी थीं और रोमांचक मैच में पाकिस्तान ने भारत को हराया था। फाइनल में पाकिस्तान से सामना होने पर टीम इंडिया पिछली हार का बदला लेना चाहेगी। बांग्लादेश ने इससे पहले 2019 अंडर-19 वर्ल्डकप के फाइनल मैच में भारत को हराया था
भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में अपने पहले मैच में संयुक्त अरब अमीरात को 154 रनों से हराया था, लेकिन दूसरे मैच में उसे पाकिस्तान के हाथों दो विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तीसरे मैच में अफगानिस्तान को चार विकेट से हराने के बाद टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंची है। वहीं बांग्लादेश ने पहले मैच में नेपाल को 154 रन से हराया था और दूसरा मैच कुवैत के खिलाफ 222 रन से जीता था। श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश का तीसरा मैच कोरोना के चलते रद्द हो गया था। इसके बाद बांग्लादेश को सेमीफाइनल में जगह मिली है।
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दूसरा सेमीफाइनल– इस टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में जीतने वाली टीम का सामना भारत और बांग्लादेश के मैच के विजेता से होगा। पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट में अपने तीनों मैच जीते हैं। वहीं श्रीलंका की टीम ने शुरुआती दो मैच जीते थे, जबकि उसका तीसरा मैच कोरोना की वजह से नहीं हुआ था। सेमीफाइनल मैच में श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और पाकिस्तान की टीम आसानी से यह मैच जीतकर फाइनल में जगह बना सकती है।
