अंतर्जनपदीय बाईक चोर गैंग के चार चोर गिरफ्तार

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में पुलिस ने बाईक लिफ्टर अंतर्जनपदीय गैंग का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने अन्र्तजनपदीय बाईक लिफ्टर गैंग के चार चोरो को गिरफ्तार किया है। टीम ने पकड़े गये बाईक लिफ्टर गैंग के पास से चोरी की 12  बाईक भी बरामद की है। गिरोह चोरी की बाईक को लखनऊ सहित आस पास के लगभग एक दर्जन जिलो में  बाइक चोरी की घटनाओ को अंजाम देता था। फिल्हाल पुलिस गैंग के दूसरे सदस्यों की तलाश में जुटी है। जिले में बाईक चोरी की घटनाओं में हुए इजाफे ने पुलिस के सिर दर्द कर रखा था जिसके बाद चोरों को पकड़ने के लिए आरसी मिशन थाना क्षेत्र की पुलिस टीम को लगाया गया था। 

पुलिस अधीक्षक डॉ एस चनप्पा ने बताया की थाना आरसी मिशन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबन्दी और मुठभेड़ के बाद 4 बाईक लिफ्टर को पकड़ लिया। पकड़े गाये चोरो के नाम सत्यदेव, विजय, आकाश और अरुण है। इस गिरोह के पास से पुलिस ने चोरी की 12 बाईक बरामद की है। जो अब तक कि सबसे बड़ी कामयाबी है। बरामद की गई बाईकों को लखनऊ हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, बदायू, बरेली, पीलीभीत सहित यूपी के लगभग एक दर्जन जिलो से चुराकर इन बाईक को दुसरे जनपदों में ले जाकर बेंचा जाता था। 

चनप्पा ने बताया कि गैंग के तीन सदस्य अभी फरार है। फरार तीनो चोरों के पास से अभी और बाईक बरामद होने की उम्मीद है।

Leave a Reply