अंधविश्वास की इंतहा: हॉस्टल में भूत काट रहा छात्राओं के बाल, प्रधानाध्याक लेंगी तांत्रिक का सहारा…!

करौली जिले के सपोटरा के नारौली डांग स्थित कस्तूरबा छात्रावास (hostel)में छात्राओं के सिर के बाल कटने की शिकायत मिलने पर करौली के जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक)  (District Education Officer ) भरतलाल मीना ने छात्रावास पहुंचकर निरीक्षण किया. सिर के बाल कटने (Hair cutting) की घटना से आहत छात्राएं छात्रावास से छुट्टी लेकर घर जाने को तैयार हो गईं, लेकिन भरतलाल मीना के आश्वासन एवं  रात में छात्राओं के साथ कमरे में अध्यापिकाओं के ठहरने के निर्देश पर छात्राएं रुकने के लिए तैयार हुईं. छात्राओं ने बताया कि इस माह 10 वीं कक्षा की छात्रा अरन्ता बैरवा, सरिता बैरवा और 9 वीं कक्षा की रोशनी मीना के बाल तड़के तब कट गए जब रविवार को वे सो रही थीं. इस घटना को लेकर छात्रावास में भय व्याप्त है.
बाल कटने की घटना को लेकर पूजा पाठ एवं तांत्रिक का सहारा लेने की बात भी सामने आई है. नोडल प्रधानाचार्य ने छात्रावास में भूत- प्रेत (ghosts) की आशंका व्यक्त करते हुए रामायण पाठ एवं तांत्रिक का सहारा लेने की बात कही. जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक भरतलाल मीना ने बताया कि शनिवार की रात छात्रावास कार्मियों ने सूचना दी कि छात्राओं के बाल कटने की घटना से भय व्याप्त है. घटना के कारण छात्राएं घर लौटने की जिद कर रही हैं.

प्रधानाचार्य और वार्डन को छात्राओं के साथ रहने का निर्देश

जिला शिक्षा अधिकारी ने बाल कटने की घटना से डरी छात्राओं को हिम्मत दिलाने के लिए प्रधानाचार्य मंजू देवी गुप्ता, वार्डन गुड्डी मीना, सहायक वार्डन सीता राजपूत व व्याख्याताओं को छात्रावास में छात्राओं के साथ ही ठहराने के लिए पाबंद किया. साथ ही समझाइश कर भूत प्रेत की अफवाहों से भयमुक्त करने के निर्देश दिए. छात्रावास में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, चौकीदार, असामाजिक तत्वों या राजननीति करने वालो को दूर रखने के लिए पाबंद किया. जिला शिक्षा अधिकारी ने कक्षा-कक्षों में लगे खराब पंखों को 15 दिन में ठीक कराने के निर्देश दिए. इस दौरान वार्डन ने नोडल अधिकारी पर बिना बताए खरीदारी के आरोप लगाए. इस दौरान जांच कमेटी गठित कर शीघ्र रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं.
 

Leave a Reply