अगले सप्ताह प्राकृतिक गैस के भाव की होगी समीक्षा

मुंबई । सार्वजनिक क्षेत्र की ओएनजीसी जैसी कंपनियां अगले सप्ताह प्राकृतिक गैस के भाव की समीक्षा करेंगी। इस समीक्षा में प्राकृतिक गैस की कीमत मामूली बढ़कर 1.82 डॉलर तक होने की संभावना है। वहीं गहरे समुद्री क्षेत्र जैसे मुश्किल इलाकों से निकलने वाली गैस का दाम चार डॉलर प्रति दस लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट (बीटीयू) से कुछ नीचे आ सकता है सरकार हर छह माह में एक बार, पहली अप्रैल और पहली अक्टूबर को प्राकृतिक गैस के थोक भाव की समीक्षा करती है। बिजली, उर्वरक और सीएनजी, पीएनजी कंपनियां गैस की मुख्य ग्राहक हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी तेल एवं प्राकृतिक गैस कंपनी (ओएनजीसी) और आयल इंडिया लिमिटेड (आयल) जैसी कंपनी को आवंटित गैस क्षेत्रों से निकलने वाली गैस का दाम एक अप्रैल से 1.82 डालर प्रति दस लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमएमबीटीयू) हो जाएगा। वर्तमान में यह दाम 1.79 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू पर है।
 

Leave a Reply