अगस्त में बनेगा एेसा इतिहास, होंगे सबसे ज्यादा फोटो, ट्वीट और शेयर !

सिडनीः आगामी अगस्त माह में एक ऐसा मौका आने वाला है, जो इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने वाला है। कहा जा रहा है कि यह प्राकृतिक घटना ऐसा होगी, जिसकी अब तक के मानव इतिहास में सबसे ज्यादा फोटो खींची जाएंगी। सबसे ज्यादा इसके बारे में जानकारियां शेयर की जाएंगी और अब तक के सबसे ज्यादा ट्वीट भी इसी प्राकृतिक घटना को लेकर होंगे।

हम बात कर रहे हैं 21 अगस्त को होने वाले पूर्ण सूर्य ग्रहण की। ऊपर लिखी बातें एक अंतरिक्ष विज्ञानी ने कही है। ऐसी प्राकृतिक घटनाओं के इंतजार में रहने वाले लोगों के लिए 21 अगस्त किसी त्यौहार से कम नहीं होगा। लोग सालों तक ऐसे मौकों का इंतजार करते रहते हैं। यह पहला सूर्य ग्रहण होगा जो पूरे महाद्वीप पर दिखाई देगा और यह मौका सदियों में एक बार आता है। 

क्या है सूर्य ग्रहण ?
सूर्य ग्रहण एक खगोलीय खटना है। जब पृथ्वी का चक्कर लगाते हुए इसका प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है तो यह सूर्य को ढक देता है। इसे सूर्य ग्रह ग्रहण कहते हैं। जब कभी चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक देता है, उसे पूर्ण सूर्य ग्रहण कहते हैं। पूर्ण सूर्य ग्रहण के वक्त दिन में ही रात जैसा अंधेरा हो जाता है और तापमान गिरने का भी आभास होता है।

Leave a Reply