अचानक मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश हुई।

दिल्ली | पिछले कई दिनों से बादलों की आंख मिचौली चल रही थी।गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर से मानसून विदाई की ओर है। जाते-जाते लोगों को बारिश ने भिगो दिया।अगले तीन दिनों के लिए जारी किया गया है ग्रीन और यलो अलर्ट | दिल्ली-एनसीआर वासियों को सप्ताह भर तक उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए ग्रीन व यलो अलर्ट के साथ बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस बीच धूप के कड़े तेवर भी झेलने पड़ सकते हैं। साथ ही उमस से भी बुरा हाल रहेगा।मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 33.3 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में हवा में नमी का स्तर 66 से 89 फीसदी तक दर्ज किया गया। दिनभर बादल और सूरज के बीच आंख मिचौली का खेल चलता रहा और कभी धूप व कभी छांव का अहसास बना रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके अगले दो दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच बारिश की अधिक संभावना है।

 

Leave a Reply