अज्ञात वाहन की टक्कर से यूवक की मौत

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया थाना इलाके में दो पहिया वाहन चालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है, लेकिन फिलहाल पुलिस को उसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय भगवान सिंह अहिरवार पंचवटी कॉलोनी थाना निशातपुरा का रहने वाला था। बीती शाम करीब 4 बजे वह अपने दोपहिया वाहन से विदिशा जा रहा था। इसी दौरान सूखीसेवनिया इलाके में स्थित मंदिर के सामने उसे सामने की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अचानक हुए इस दर्दनाक हादसे में भगवान सिंह को जानलेवा चोंटे आई थी, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों से मिली सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को मरचूरी भेजते हुए हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी। पुलिस का कहना है, कि मामला दर्ज कर भगवान सिंह को टक्कर मारकर फरार होने वाले अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है, जिसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
 

Leave a Reply