अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत

चूरू. राजस्थान में चूरू जिले के रतनगढ़ में एक अज्ञात वाहन (Unidentified vehicle) की टक्कर (Collision) से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार रतनगढ़ (Ratangarh) तहसील के गांव गोगासर का 30 वर्षीय लेखराम मेघवाल शनिवार की रात मेगा हाइवे पर बाइक पर सवार होकर गया था. इसी दौरान आदर्श नगर के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी. वहां जमा हुए लोगों ने उसे तुरंत ही अस्पताल (Hospital) पहुंचाया मगर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन की.

पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है जहां मृतक के शव का आज रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. पुलिस ने अभी तक इस दुर्घटना का मामला दर्ज नहीं किया है.
मृतक युवक की पहचान रतनगढ़ के गोगासर के लेखराम मेघवाल के रूप में हुई है. दुर्घटना में युवक की हुई मौत के बाद से इलाके में मातम पसरा हुआ है. लोग यही जानना चाह रहे हैं कि टक्कर मारने वाले उस अज्ञात वाहन का चालक कौन था. कहीं वह नशे में तो नहीं था ? 
 

Leave a Reply