अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के 36 उम्मीदवार विजयी, भाजपा ने 12 पर दिखाया दम

जयपुर। राजस्थान के 12 जिलों में 50 निकायों में अध्यक्ष पद के घोषित चुनाव परिणामों में 36 निकायों में कांग्रेस उम्मीदवार और 12 निकायों में भाजपा उम्मीदवारों को अध्यक्ष पद के लिए विजयी घोषित किया गया। वहीं 2 निर्दलीय उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद के चुनाव में जीत दर्ज की है। राजस्थान के 50 शहरी निकायों के प्रमुख के चुनाव 101 प्रत्याशी मैदान में थे। राज्य निर्वाचन विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि 5 उम्मीदवारों को निर्विरोध चुना गया और 2 निर्दलीय उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीता। उन्होंने बताया कि राज्य के 12 जिलों के 50 निकायों के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव करवाए गए, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 101 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। राजस्थान के 12 जिलों के 50 नगर निकायों में 1775 वार्डों में कांग्रेस के 620, भाजपा के 548, बसपा के 7, भाकपा के 2, माकपा के 2, आरएलपी के 1 उम्मीदवारों के साथ ही 595 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की
