अनहोनी का हुआ शक तो बहन के घर जा पहुंचा भाई, खौफनाक मंजर देख उड़ गए होश

लुधियाना के शेरपुर कलां निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला दबा मौत के घाट उतार दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 

गांव दाद निवासी राजू ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन कृष्णा देवी की शादी लगभग 8 साल पहले आरोपी विनोद कुमार के साथ हुई थी। विनोद कुमार राज मिस्त्री का काम करता है।

26 जून को वह काम कर रहा था कि अचानक उसकी पत्नी ने फोन कर बताया कि विनोद कुमार उनके घर आया है और बता रहा है कि उसका कृष्णा के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया है। 

उसने पत्नी को कहा कि वह काम से आ रहा है। विनोद कुमार को यहीं रुकने के लिए कहे। जब तक वह घर पहुंचता विनोद कुमार वहां से जा चुका था। वह तुरंत अपनी बहन के घर गया।

बिस्तर पर बहन की लाश पड़ी थी। उसे पूरा शक है कि आरोपी ने उसकी बहन की हत्या गला दबा कर की है। थाना मोती नगर पुलिस ने आरोपी विनोद कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply