अनिल और टीना के बेटे जय ने की गर्लफ्रेंड कृशा से सगाई, अंबानी परिवार में फिर बजेगी शहनाई

देश के जाने माने बिजनेसमैन अनिल अंबानी और टीना अंबानी के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। यह कार्यक्रम उनके बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी और कृष्णा शाह की शादी का होगा। अनमोल और कृष्णा शाह ने सगाई कर ली है। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए सामने आई हैं, जिसमें यह कपल अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहा है। उनके हैप्पी फेस को देखकर साफ है कि वे जल्द ही शादी करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। जानिए, अंबानी परिवार की होने वाली बहू कृशा के बारे में कुछ खास बातें।
सोशल वर्कर हैं अंबानी परिवार की होने वाली बहू कृशा
कृशा शाह एक सोशल वर्कर हैं। वह #lovenotfear नाम से मेंटल हेल्थ अवेयरनेस कैंपेन चला रही हैं। यह कैंपेन कोरोना के बाद के मनोवैज्ञानिक बदलावों पर आधारित है। जानकारी के मुताबिक कृशा Dysco नामक संस्था की क्रिएटर और फाउंडर हैं। वह ब्रिटेन में भी काम कर चुकी हैं।
कृशा ने लंदन और अमेरिका से की है पढ़ाई
कृशा ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से सोशल पॉलिसी एंड डेवलपमेंट में मास्टर्स की है। साथ ही यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से पॉलिटिकल इकोनॉमी में बैचलर कोर्स किया है। हाल ही में अनमोल और कृशा की सगाई की कुछ एक तस्वीर अंतरा मारवाह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था – 'दोनों को ढेर सारा प्यार'।
अनमोल का 30वां जन्मदिन, इसी दिन की थी सगाई
12 दिसंबर को अनमोल अंबानी ने अपना 30वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने इसी दिन सगाई भी की। टीना अंबानी ने बेटे को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा- 'आप हमारे जीवन में नया उद्देश्य लाए और हमें बिना शर्त प्यार का अर्थ सिखाया। आप हर दिन हमारे जीवन को रोशन करते हैं और हम आपको बहुत प्यार करते हैं। आने वाला साल पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों तरह से खुशियों के साथ सबसे अच्छा हो। हैप्पी माइलस्टोन बर्थडे बेटा, आप पर बहुत गर्व है।'
रिलायंस कैपिटल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं अनमोल, धीरूभाई हैं उनके आदर्श
अमीर फैमिली से होने के बावजूद अनमोल मीडिया में आना पसंद नहीं करते हैं। वे काफी शर्मीले हैं इसलिए कैमरे के सामने आने से बचते हैं। उन्हें नॉर्मल जिंदगी जीना पसंद है और अपना ज्यादा समय फैमिली संग बिताते हैं। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई मुंबई और फिर आगे की पढ़ाई ब्रिटेन से की। 18 साल की उम्र में अनमोल ने स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट करना शुरू कर दिया था। 2017 की एनुअल जनरल मीटिंग में जय अनमोल को रिलायंस कैपिटल का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया गया। अनमोल अपने दादा धीरूभाई अंबानी को अपना रोल मॉडल मानते हैं।
