अनुयायी दे गया सुरक्षा के लिए अवैध हथियार, अब CIA ने बाबा को किया गिरफ्तार

फतेहाबाद सीआईए ने गांव दहमान में बने डेरे के बाबा को अवैध पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस के साथ काबू किया है. पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव दहमान निवासी गुलाबनाथ के रुप में हुई है. वहीं गुलाबनाथ पहले गांव अयाल्की का रहने वाला बताया गया है. पुलिस ने आरोपी बाबा के खिलाफ आर्म्ज एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए कोर्ट में पेश कर उसे जेल में भेज दिया गया है.
सीआईए इंचार्ज जोगेंद्र तालू की एएसआई भजन लाल के नेतृत्व में टीम गांव दहमान से कुछ दूरी पर ही बने डेरे के पास गश्त कर रही थी तो इस दौरान सामने से डेरे का संचालन करने वाला बाबा गुलाबनाथ आ रहा था जो टीम को देखकर वापस मोड़कर फरार होने लगा. टीम ने शक के आधार पर पकड़ लिया. जब तलाशी ली गई तो उसके पास से एक अवैध पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए है. टीम ने उसको पकड़ लिया.
आरोपी बाबा बोला- अनुयायी दे गया था खुद की सुरक्षा करने के लिए
जब आरोपी बाबा गुलाब नाथ से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि गांव का ही उसका एक अनुयायी था जो मर्डर केस में कुछ महीने पहले ही जमानत पर आया था, जिसकी कुछ दिनों पहले ही मौत हो गई थी. उसने मुझे यह अवैध पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस दिए थे और कहा था कि यह आपके लिए है. अगर कोई मामला हो तो इससे वह खुद की सुरक्षा कर सकते हैं. क्योंकि पिछले साल गांव के ही युवकों ने उसके साथ मारपीट की थी, जिस दौरान भूना थाने में मामला भी दर्ज हुआ था. इन्हीं कारणों के चलते अनुयायी से अवैध पिस्तौल उसने ले लिया.
गौशाला के लिए दी थी जगह, अब बना हुआ नशेड़ियों का अड्‌डा
गांव की सरपंच किरण ने बताया कि जहां डेरा बना हुआ है वह जमीन गौशाला बनाने के लिए पिछली पंचायत ने दी थी, लेकिन वहां डेरा बना लिया. अब आरोपी गुलाबनाथ व उसका चेला ने डेरे का नशेड़ियों को अड्‌डा बना रखा है. गांव के कई युवाओं को खराब कर रहा है. उन्हें बताया कि उसका चेला पहले दूसरे गांव में रहता था जहां उस पर दुष्कर्म के आरोप लगे थे जिस कारण गांव से निकाल दिया गया था. अब वह गांव दहमान के डेरे में आकर रहने लगा है.
 

Leave a Reply