अनुष्का शंकर ने निकलवाया यूट्रस

मुंबई । मशहूर सितार वादक अनुष्का शंकर ने पिछले साल ऑपरेशन के जरिए अपना यूट्रस निकलवा लिया है। इसके अलावा उनके पेट में 13 ट्यूमर भी थे जिन्हें डॉक्टरों ने सर्जरी के जरिए निकाला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर डीटेल में इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने यह भी शेयर किया कैसे इन सबके बीच वह दोबारा मां न बनने और मर जाने के डर में जीती रहीं। बता दें कि अनुष्का मशहूर सितार वादक पंडित रवि शंकर की बेटी हैं। अनुष्का शंकर ने सोशल मीडिया पर एक डीटेल पोस्ट में बताया कि अब उनके पास यूट्रस नहीं है। उन्होंने बताया कि उनके यूट्रस में कई फाइब्रॉइड्स थे जिसकी वजह से उनका यूट्रस 6 महीने की गर्भवती के जितना बड़ा हो गया था। पहले डॉक्टर्स ने ऑपरेशन करके यूट्रस निकाला। इसके अलावा उनके पेट में 13 ट्यूमर थे जिसे डॉक्टर्स ने निकाला। मुझे इससे मेरी सेक्स लाइफ की भी चिंता हो रही थी। जब मैंने इस बारे में अपने दोस्तों और परिवार से बात की तो मैं यह जानकर चौंक गईं कि कितनी महिलाएं इस हिस्टेरेक्टॉमी करवा चुके हैं।

Leave a Reply