अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने ’83’ और रणवीर सिंह की जमकर की तारीफ

एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की '83' एक दिन पहले 24 दिसंबर (शुक्रवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। कई बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर '83' और रणवीर की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने भी पोस्ट शेयर कर फिल्म की जमकर तारीफ की है। विराट ने पोस्ट में लिखा, "इससे बढ़िया अंदाज में मैं भारतीय क्रिकेट के इतिहास के इन स्वर्णिम पलों को दोबारा नहीं जी सकता था। एक शानदार मूवी जो आपको वर्ल्ड कप 1983 से जुड़ी भावनाओं और यादों से कनेक्ट कराती है। बहुत ही शानदार प्रदर्शन।" विराट कोहली ने खासतौर पर फिल्म में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का रोल प्ले करने वाले रणवीर सिंह की भी तारीफ की। रणवीर के बारे में विराट ने लिखा, "रणवीर का लेवल तो एकदम ही अलग था। सभी ने सराहनीय काम किया।" अनुष्का शर्मा ने पोस्ट में फिल्म की और पूरी कास्ट की तारीफ की है। इसके अलावा उन्होंने स्पेशली रणवीर सिंह के बारे में बात करते हुए कहा कि आपने फिल्म में कमाल कर दिया। हर एक फ्रेम में आप बेमिसाल दिखे। आप ब्रिलियेंट हैं। सभी की परफॉर्मेंस बढ़िया है। वेल प्लेड टीम 83।"
