अन्नपूर्णा क्षेत्र अग्रवाल महासंघ शुरू करेगा स्किल डेवलपमेंट एवं काउंसिलिंग प्रोग्राम  

इन्दौर । अन्नपूर्णा क्षेत्र अग्रवाल महासंघ अपने क्षेत्र के बच्चों के लिए स्किल डेवलपमेंट एवं कॅरियर काउंसिलिंग प्रोग्राम भी चलाएगा। क्षेत्र के समाजबंधुओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का वृहद आयोजन भी किया जाएगा। सांसद शंकर लालवानी ने महासंघ के इन प्रकल्पों की प्रशंसा करते हुए आश्वस्त किया कि वे हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। 
गुमाश्ता नगर स्थित मुकुट मांगलिक भवन पर आयोजित अन्नपूर्णा क्षेत्र अग्रवाल महासंघ के ग्रीष्मकालीन मिलन समारोह में जब अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने अपनी भावी योजनाओं का ब्यौरा दिया तो कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद शंकर लालवानी ने न केवल इन योजनाओं की प्रशंसा की बल्कि आश्वस्त भी किया कि वे इस तरह रचनात्मक सेवा प्रकल्पों में मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। समाजसेवी विष्णु बिंदल, टीकमचंद गर्ग, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अरविंद बागड़ी, पार्षद लता लड्ढा विशेष अतिथि थे। प्रारंभ में महासंघ के संरक्षक किशोर गोयल ने स्वागत उद्बोधन दिया। अतिथियों का स्वागत सुधीर अग्रवाल, विष्णु गोयल, ओमप्रकाश चायवाले, भारत अग्रवाल, कुमकुम बृजवासी, सारिका अग्रवाल आदि ने किया। संचालन मनोज अग्रवाल ने किया और आभार माना संजय गोयनका ने। इस अवसर पर बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं के लिए विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन भी किया गया और विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। 

Leave a Reply