अपंग कुत्तों को रहने के लिए घर देता है ये शेल्टर होम

अमेजन प्राइम की वेबसीरीज ‘पाताल लोक’ में एक डायलॉग है, “कुत्ते से सच्चा प्रेम करने वाले हमेशा मन के साफ होते हैं….अगर आदमी कुत्ते को पसंद करे मतलब वो अच्छा आदमी है, अगर कुत्ता आदमी को पसंद करे तो मतलब वो वाकई सच्चा आदमी है.” इस बात को सच कर दिखाया है थाइलैंड के एक शख्स ने जिसने 1 हजार से ज्यादा कुत्तों की जान बचाई है और उन्हें अपने शेल्ट होम (Thailand Shelter Home for Stray Dogs) में जगह दी है. इनमें से कई कुत्ते अपंग (Shelter Home for Paralyzed Dogs) हैं मगर शख्स की मदद से वो चल पा रहे हैं.थाइलैंड के चॉनबुरी (Chonburi, Thailand) में, ‘द मैन दैट रेस्क्यू डॉग’ (The Man That Rescue Dog) नाम का एक शेल्टर है जो सड़की कुत्तों (Stray Dogs Shelter Home) को रहने के लिए घर देता है. इस एनिमल शेल्टर (Animal Shelter in Thailand) होम की शुरुआत की है स्वीडन के रहने वाले माइकल जे बेन्स (Michael J. Baines) ने जो साल 2002 में अपने देश से थाइलैंड एक रेस्टोरेंट खोलने के लिए शिफ्ट हुए थे. जब वो थाइलैंड के शहर आए तो उन्होंने ध्यान दिया कि वहां कई सड़की कुत्ते घूम रहे हैं जो इधर-उधर पड़ी हुई चीजों पर पल रहे हैं. साल 2011 में उन्हें एक स्ट्रे डॉग से काफी लगाव हो गया. कुत्ता रोज उनके रेस्टोरेंट खाना मांगने आया करता था.

 साल 2017 में शुरू हुआ था शेल्टर होम
तब माइकल ने सोचा कि वो उस कुत्ते के साथ शहर के और भी कुत्तों की देखभाल करेंगे और उन्हें रहने के लिए घर देंगे. साल 2017 तक वो करीब 100 कुत्तों (1000 Stray Dogs in Shelter Home) को खाना खिलाने लगे और तब उन्होंने अपना शेल्टर होम शुरू किया. अपने शेल्टर होम में उन्होंने कुत्तों की देखभाल के लिए कुछ लोगों को नियुक्त किया जो सड़की कुत्तों को पकड़कर यहां ले आते हैं. इस शेल्टर होम की खासियत ये है कि यहां कई अपंग कुत्ते भी रहते हैं. कुछ के पिछले पैर में समस्या है जिसके कारण वो चल नहीं सकते. ऐसे में माइकल और उनकी टीम ने कुत्तों के पिछले भाग में एक टायर वाली गाड़ी फिट कर दी है जिससे उन्हें आसानी से चलने में मदद मिलती है.

अपंग कुत्तों को दी जा रही दूसरी जिंदगी
साल 2019 में उनकी टीम ने 2 जानवरों के डॉक्टरों को भी नियुक्त किया और सड़क हादसों में घायल हो चुके कुत्तों के साथ-साथ अन्य कुत्तों के स्वास्थ्य के लिए मुहिम चलाई. इस शेल्टर होम को थाइलैंड और दूसरे देशों के लोग डोनेशन भेजते हैं जिससे ये कुत्ता का ध्यान रख पाते हैं. बोर्ड पांडा वेबसाइट के बात करते हुए माइकल ने कहा कि वो इन जानवरों को दूसरी जिंदगी दे रहे हैं जिससे वो बिना किसी पर निर्भर हुए अपनी जिंदगी खुद से जी सकें. एक रिपोर्ट के मुताबिक इस शेल्टर होम में फिलहाल 27 अपंग कुत्ते हैं जिनकी देखभाल की जाती है.

Leave a Reply