अपनी स्किन टोन के मुताबिक ऐसे चूज करें सही कंसीलर

कंसीलर चूज करने का थंब रूल

कंसीलर शेड चुनने के लिए आप अपने फाउंडेशन शेड की मदद ले सकती हैं। कई ब्यूटी एक्सपर्ट्स यह सलाह देते हैं कि हर किसी के पास कंसीलर के दो शेड जरूर होने चाहिए- एक लाइट शेड और एक डार्क शेड। इसकी वजह यह कि डेली सन एक्सपोजर में आने से हमारी त्वचा का टोन हर समय थोड़ा सा बदल जाता है। 

ध्यान रखें कि अलग स्किन कंसर्न के लिए अलग-अलग रंग और टेक्सचर वाले कंसीलर लगाने चाहिए। अपनी कूल, वॉर्म, न्यूट्रल और बेज स्किन टोन पर ध्यान रखें और फिर फाउंडेशन से थोड़ा सा हल्का शेड इस्तेमाल करें।

डार्क सर्कल के लिए

अगर आपको डार्क सर्कल छुपाने हैं तो आप वॉर्म शेड्स को चुन सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले पीच-टोन्ड कंसीलर को लगाएं और फिर अपने स्किन टोन और फाउंडेशन से मैच करती एक लेयर और लगाएं। यह आंखों के नीचे के डिस्कलरेशन को ईवन कर स्किन को ब्राइट दिखाएगा।

पिंपल्स छुपाने के लिए

पिंपल्स को छुपाने के लिए, आप थिक, ड्राई कंसिस्टेंसी का क्रीम कंसीलर का इस्तेमाल कर सकते हैं। पिंपल और उसकी रेडनेस छुपाने के लिए पहले ग्रीन रंग के कलर करेक्टिंग कंसीलर को लगाएं और उसके बाद अपने फाउंडेशन और क्रीम कंसीलर का उपयोग करें।

हाइपरपिगमेंटेशन मिनिमाइज करने के लिए

अगर आपके चेहरे पर डार्क पैचेज और स्पॉट्स हैं तो इसके लिए आपको पीच अंडरटोन वाला कलर करेक्टर का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके बाद अपनी त्वचा की टोन से मेल खाने वाले कंसीलर शेड का इस्तेमाल करें। इससे चेहरे पर हाइपरपिगमेंटेशन हल्के होने में मदद मिलेगी।

हाइलाइटिंग और कॉन्टूरिंग

हाइलाइटिंग और कॉन्टूरिंग के लिए क्रीम और लिक्विड कंसीलर अच्छे होते हैं। वो मैट और थोड़े से इल्यूमिनेटिंग होते हैं और उन्हें फाउंडेशन के साथ आसानी से ब्लेंड किया जा सकता है, ताकि आपको नेचुरल लुक वाला कॉम्प्लेक्शन मिले। बहुत ज्यादा शिमर हाइलाइटर लगाने से बचें।

Leave a Reply