अपने डेब्यू को लेकर खासी उत्साहित है सहर 

फिल्म 'पल पल दिल के पास' से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रहीं नई अभिनेत्री सहर बांबा अपने डेब्यू को लेकर खासी उत्साहित हैं। शिमला के एक छोटे कस्बे से ताल्लुक रखने वाली सहर मानती है उनके लिए 'पल पल दिल के पास' से  डेब्यू करना किसी सपने के जैसा है। 
सहर के अनुसार, 'बारहवीं के बाद ही मैं मुंबई आ गई थी और यहां पढ़ाई के साथ-साथ अभिनय के लिए भी ट्राई कर रही थी। पल पल के साथ जुड़ने पर सहर कहती हैं, 'मुझे यकीन नहीं होता कि मैं सनी देओल सर के साथ काम कर रही हूं। मैंने तो ऑडिशन के दौरान ही हार मान ली थी मुझे लगा था मेरा चयन नहीं होगा। ‌उस दिन मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा सब सनी सर ने मुझे बुलाकर कहा कि वेलकम, अब आप हमारे साथ हैं।'
'पल पल दिल के पास' का टाइटल ट्रैक
शूटिंग से जुड़े अपने अनुभवों पर सहर कहती हैं, 'शूटिंग के ज्यादातर लोकेशंस काफी रियल है। हम पहाड़ों पर चढ़कर सुबह के 4 बजे शूटिंग करने जाया करते थे। रस्सी से लटकना, पानी में कूदना यह सब काफी कठिन अनुभव रहा। इस दौरान एक बात बहुत अच्छी थी सनी सर मुझे बिल्कुल अपने बच्चे की तरह ट्रीट कर रहे थे। उन्होंने मुझमें और करण में कोई अंतर नहीं समझा।'
वहीं नेपोटिज्म पर सहर का कहना है, 'मैं गलत हूं कि अगर यह कहूंगी कि इंडस्ट्री में नेपोटिज्म नहीं है। मैं इससे इनकार नहीं कर सकती। साथ ही मैं भी यह मानती हूं कि आपको इस चीज को लेकर बैठना नहीं चाहिए आपको स्वीकार करना चाहिए जो है और अपनी मेहनत पर यकीन होना चाहिए। इस फिल्म से जुड़ने से पहले मैंने कई बार इन सब चीजों का सामना किया है लेकिन सेट पर कहीं पर भी मुझे एहसास नहीं हुआ कि मैं आउटसाइडर हूं। हमें बराबर का ट्रीटमेंट मिला करता था। इसलिए मैं शिकायत नहीं कर सकती। वहीं सनी सर कई बार हमारे साथ बैठकर फिल्म इंडस्ट्री की बहुत सारी मनोरंजक बातें शेयर किया करते थे अपने अनुभव साझा करते थे, जो मेरे लिए प्रेरणादायक था।' 
 

Leave a Reply