अब टोल फ्री नम्बर करेगा पर्यटकों की सहायता

जयपुर । राजस्थान टूरिजम डवलपमेंट कॉपोरेशन लि. (आरटीडीसी) की ओर से अपनी ऑफिशियली बेवइसाइट अूरिज्म राजस्थान जीओवी इन पर देशी विदेशी पर्यटकों की सुविधार्थ टोल फ्री नम्बर 1800-103-3500 दिया गया है ताकि पर्यटकों को जयपुर घूमने की जगहों, आरटीडीसी के होटलों के रूकने, सिटी टूर आदि की जानकारी मिल सके। लेकिन यह टोल फ्री नम्बर काफी समय से बंद पडा था। वहीं अब आरटीडीसी विभाग की ओर से यह टोल फ्री नम्बर शुरू कर दिया गया है अब इस नम्बर पर पर्यटकों को आरटीडीसी के होटलों, जयपुर सिटी टूर आदि की जानकारी प्राप्त हो रही अभी यह टोल फ्री नम्बर आरटीडीसी के यातायात इकाई से संचालित हो रहा है जहां पर्यटकों को पर्यटन से संबंधित जानकारी दी जा रही है। तेजसिंह राठौड महाप्रबंधक यातायात इकाई आरटीडीसी का कहना है कि आरटीडीसी की ओर से संचालित टोल फ्री नम्बर शुरू कर दिया है गया जहां पर्यटकों को पर्यटन से संबंधित जानकारी दी जा री है।
