अब डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना और सुरक्षित हो जाएगा 

नई दिल्ली । डेबिट और क्रेडिट कार्ड का प्रचलन वर्तमान समय में बढ़ता जा रहा है, लेकिन कई बार सोचते हैं कि कार्ड चोरी हो जाए या किसी को पिन पता चल जाए तो फ्रॉड होने की संभावना बढ़ जाती है, लेकिन अब डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना और सुरक्षित हो जाएगा क्योंकि आपका कार्ड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस होगा। इसके लिए दक्षिण कोरियाई दिग्गज सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और ग्लोबल पेमेंट दिग्गज मास्टरकार्ड ने एक एमओयू पर हस्ताक्षर ‎किए हैं। यह दोनों कंपनियों को फिंगरप्रिंट स्कैनर वाला पेमेंट कार्ड लॉन्च करने में मदद करेगा। जब अगर आप किसी भी पीओएस पर जाकर अपना पेमेंट करते हैं तो आपको अपने कार्ड पिन डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब आप कार्ड को फिंगरप्रिंट ऑथिन्टकेशन कर पेमेंट पूरा कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फिंगरप्रिंट स्कैनर वाले कार्ड नया सिक्योरिटी चिपसेट लगाया जाएगा जो सैमसंग सिस्टम एलएसआई बिजनेस बनाएगा। इसका एक फायदा यह है कि किसी घर में कार्ड का पिन सबको पता होने पर जो चाहे शॉपिंग कर सकता है. लेकिन इस कार्ड के आने के बाद आप अपने पिता जी के कार्ड को भी नहीं यूज कर पाएंगे क्योंकि इस कार्ड को यूज करने के लिए फिंगरप्रिंट ऑथिन्टकेशन की जरूरत होगी। यह कार्ड टेक्नोलॉजी कोई नई नहीं है। मास्टरकार्ड ने 2017 में अपने बायोमेट्रिक कार्ड के साथ इसका डेमोनेस्ट्रेट किया था लेकिन बड़े पैमाने पर लोकप्रिय नहीं हो सका। फिलहाल कंपनी ने सैमसंग के साथ एक डील की है। इसके लिए सैमसंग की टेक्नोलॉजी को काम में लिया जाएगा। इस बायोमेट्रिक कार्ड को सबसे पहले दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया जाएगा।

Leave a Reply