अब बहुत हो चुका..और ज्यादा खामोश नहीं बैठ सकता लिखकर टिवटर पर वापस लौटे अनुराग कश्यप 

मुंबई । बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप ट्विटर पर लौट आए हैं। इसी साल अगस्त में अनुराग ने ये कहते हुए ट्विटर छोड़ दिया था कि अगर वह बिना डर के बोल नहीं सकते हैं, तो बोलूंगा ही नहीं। लेकिन अब देश के हालातों को देखकर एक बार फिर से ट्विटर पर वापस आ गए हैं। अनुराग ने वापसी करते हुए ट्विटर पर लिखा,अब बहुत हो चुका..और ज्यादा खामोश नहीं बैठ सकता। ये बहुत फासीवादी सरकार है… मुझे बहुत गुस्सा आता है इस बात पर कि वो लोग जो बदलाव ला सकते हैं,वहां खामोश बैठे हुए हैं। अनुराग कश्यप ने इस ट्वीट के बाद एक के बाद एक कई ट्वीट्स को रीट्वीट किया जिसमें देश में हो रहे घटनाक्रम के बारे में वीडियो पोस्ट किए गए हैं। 
बात दे कि अनुराग ने अगस्त 2019 में ट्विटर छोड़ते हुए लिखा था कि आप सभी को खूब खुशियां और कामयाबी मिले। ये मेरा आखिरी ट्वीट होगा क्योंकि मैं ट्विटर छोड़ रहा हूं। यदि मैं बिना डरे अपने मन की बात नहीं कह सकता तो बेहतर है कि मैं बोलूंगा ही नहीं। गुड बाय सभी को। 

Leave a Reply