अब शोएब अख्तर स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा रावलपिंडी स्टेडियम 

करांची । पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के नाम पर अब एक स्टेडियम हो गया है। शोएब अख्तर के गृह राज्य रावलपिंडी के स्टेडियम को अब शोएब अख्तर के नाम से जाना जाएगा। यह जानकारी स्वयं अख्तर ने सोशल मीडिया के जरिये अपने प्रशंसकों को दी है। अख्तर ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए प्रशंसकों को बताया है कि रावलपिंडी के केआरएल स्टेडियम का नाम बदलकर अब शोएब अख्तर रखा गया है जो मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। इस पर मेरे पास कुछ कहने के लिए शब्द नहीं है। सच में मुझे जो प्यार और सम्मान इतने वर्षो से मिला, मेरे पास आप लोगों का आभार व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं बचे हैं। 
इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा है कि मैंने हमेशा अपनी पूरी लगन और गंभीरता से अपने देश इंयर की सेवा की है ताकि मैं अपने देश का झंडा ऊंचा कर सकूं। आज और हर दिन मैं अपने सीने पर स्टार पहनता हूं वो भी गर्व के साथ। धन्यवाद पाकिस्तान, जिंदाबाद। इसके साथ ही इस पूर्व तेज गेंदबाज ने स्टेडियम की एक तस्वीर भी साझा की है। गौरतलब है कि अख्तर ने पाक के लिए 46 टेस्ट, 163 एकदिवसीय और 15 टी20 मैच खेलें हैं। इस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 178 विकेट, एकदिवसीय में 247 और टी20 मैच में 19 विकेट हासिल किए हैं।
 

Leave a Reply