अब सोशल मीडिया के जरिये नफरत फैलाने में लगे मियांदाद 

लाहौर । पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद आजकल सोशल मीडिया पर भड़काउ बयानबाजी कर नफरत फैलाने में लगे हैं। प्रधानमंत्री इमरान खान की भारत को युद्ध की धमकी के बाद अब मियांदाद ने भी तलवार उठाने की बात कही है। सोशल मीडिया पर मियांदाद का एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कश्मीरी लोगों के प्रति एकजुटता दिखाने का दावा कर रहे हैं। विडियो में मियांदाद पाकिस्तानी टीम की जर्सी पहने हुए हैं और विवादित बयान देते दिखाई दे रहे हैं। मियांदाद ने विडियो में तलवार लहराते हुए कहा, ‘कश्मीरी भाइयों फिक्र मत करो, हम आपके साथ हैं। पहले बल्ले से छक्का मारा था, अब इस तलवार का भी इस्तेमाल कर सकता हूं।’ पूर्व कप्तान ने कहा, ‘जब मैं बल्ले से छक्का मार सकता हूं तो इस तलवार से इंसान क्यों नहीं मार सकता।’ इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने भी लगातार कश्मीर पर गैर जिम्मेदारान बनान दिये हैं। इससे साफ है कि पाक में क्रिकेटर भी अब सब कुछ छोड़ कर भारत विरोधी भावनाएं भड़काने में लगे हैं। 

Leave a Reply