अब 10 हजार पर्यटक रोज कर सकेंगे ताज का दीदार

आगरा। नई व्यवस्था के तहत अब दस हजार पर्यटक रोजाना ताजमहल का दीदार कर सकते हैं। इससे पहले यह संख्या पांच हजार थी। उधर, आगरा किला देखने वालों की संख्या भी 2500 से बढ़ाते हुए चार हजार कर दी गई है। इस संबंध में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षक पुरातत्वविद् डॉ. बसंत कुमार स्वर्णकार का कहना है कि संस्कृति मंत्रालय के आदेश पर ताजमहल में पर्यटकों की संख्या दस हजार व आगरा किला में चार हजार प्रतिदिन कर दी गयी है। ताजमहल का दीदार करने के लिए पर्यटकों को ऑनलाइन टिकट ही बुक कराने होंगे।

Leave a Reply