अब 5 रुपए में कीजिए नाश्ता और 8 रुपए में खाइए खाना

नई दिल्ली: तमिलनाडु की 'अम्मा' कैंटीन की तर्ज पर अब राजस्थान में भी गरीबों के लिए सस्ता लेकिन अच्छा खाना देने की शुरुआत बांसवाड़ासे में आज से होगी। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की और से शुरू की गई अन्नपूर्णा रसोई में हर रोज सुबह पांच रुपए में नाश्ता और आठ रुपए में पोष्टिक भोजन दोपहर व रात को उपलब्ध कराया जाएगा। इसका लाभ सभी ले सकते हैं।

सभी ले सकते हैं इस नाश्ते का लाभ
नाश्तें में पोहा, मसाला उपमा, सेवईया, इडली-सांभर, लपसी, ज्वार, खिचड़ी, बाजरा खिचड़ी, गेहूं खिचड़ी, दाल-पकवान, बे्रड-रोटी, उपमा और भोजन में दाल-चावल, पुलाव, कड़ी चावल, मसाला खिचड़ी, दाल-चुरमा, दाल ढोकली, मक्का खिचड़ी, चावल खिचड़ी, मक्का ढोकला-दाल, बेसन गोटा-पुलाव व दाल रोटी मिलेगी। नाश्ता हर रोज सुबह आठ से साढ़े दस और भोजन सुबह साढ़े 11 से ढाई बजे व शाम को सात से रात साढ़े नौ बजे तक दिया जाएगा। सभी नाश्ते का लाभ सभी ले सकते हैं।

Leave a Reply