अभिनेता साहिल चला रहे जिम   

साहिल खान ने बॉलीवुड में एंट्री तो अच्छी की थी लेकिन अब वो गुमनाम एक्टर की गिनती में शामिल हो गए। फिल्म 'स्टाइल' और 'एक्सक्यूज मी' से अभिनेता बने साहिल ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म में उनके साथ शरमन जोशी मुख्य भूमिका में थे। शरमन जोशी और साहिल खान की दमदार एक्टिंग ने फिल्म को हिट बना दिया था। उस फिल्म के बाद शरमन तो अपना करियर बनाने के लिए आगे बढ़ गए पर साहिल खान पीछे रह गए। 
गौरतलब है कि साहिल खान ने फिल्म 'स्टाइल' के बाद उन्होंने 'रामाः द सेवियर', 'डबल क्रॉस' और 'अलादिन' जैसी कई फिल्में कीं। लेकिन फिल्म की कमजोर कहानी के चलते यह फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर लंबा नहीं टिक सकीं। इन फ्लॉप फिल्मों के बाद उन्हें काम मिलना बंद हो गया। 
काम ना मिलने के कारण साहिल ने अपना एक जिम खोला है। उनका जिम काफी लोकप्रिय भी है। साहिल इससे एक सुपरस्टार जैसी जिंदगी जी रहे हैं। वह दुनिया की हर जगह जाकर पार्टी करते हुए दिखाई देते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों में फॉलोअर्स है। उनकी फिटनेस के आज भी लाखों दीवाने हैं। साहिल ने बॉलीवुड अभिनेत्री निगार खान से शादी की थी, लेकिन अब दोनों अलग हो गए हैं। 
आपको बता दें कि साहिल ने साल 2001 में फिल्म ‘स्टाइल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2013 तक कुल 7 फिल्में की है। लेकिन यह 7वों फिल्में फ्लॉप रही। बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में देने के बाद साहिल खान ने खुद के फिल्म इंडस्ट्री से अलग कर लिया। 
 

Leave a Reply