अमरकंटक में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और सीवर लाइन का कार्य अंतिम चरण में

भोपाल : मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास निधि से मध्यप्रदेश अर्बन डेव्हलपमेंट   कंपनी द्वारा अमरकंटक नगर के विकास के लिये अनेक कार्य करवाये जा रहे हैं। अमरकंटक को मिनी स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। अमरकंटक में सभी घरों के सीवेज के ट्रीटमेंट प्लांट और सीवर लाइन का कार्य अंतिम चरण में है। अमरकंटक के रामघाट में स्टोनपिचिंग का कार्य प्रगति पर है। रामघाट के गहरीकरण के साथ ही नगर के सौन्दर्यीकरण का कार्य भी चल रहा है।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सीताराम बाई आश्रम से माई की बगिया तक और इन्द्र दमन तालाब से पुष्कर नयन के मार्ग सहित नगर की नव-निर्मित कुल 10 सड़कों का लोकार्पण किया जा चुका है। रामघाट में दुकानें और मेकल पार्क में योग प्लेटफार्म भी लोकार्पित कर दिया गया है।
 

Leave a Reply