अमरकंटक में CM शिवराज ने नर्मदा किनारे पौधा रोपा, कहा- मां की कृपा से प्रदेश में है समृद्धि

नर्मदा जयंती पर अमरकंटक पहुंचे CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मां नर्मदा की कृपा से प्रदेश की समृद्धि है। उनका पवित्र जल न सिर्फ हमारी प्यास बुझाता है, बल्कि किसान खेतों की सिंचाई कर समृद्धि बन रहे हैं। मुख्यमंत्री ने नर्मदा के उद‌्गम स्थल पर पूजा-अर्चना के बाद कन्याओं का पूजन किया। उन्होंने पत्नी साधना के साथ शंभू धारा में रुद्राक्ष और साल का पौधा भी रोपा। वह गुरुवार को ही अमरकंटक पहुंच गए थे।

CM ने कहा- एक साल तक हर रोज रोपेंगे 1 पौधा
इसके पहले गुरुवार की रात CM शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ नर्मदा मंदिर में आरती की। उन्होंने नर्मदा पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन भी किया। इसमें अमरकंटक के पर्यटन स्थलों की जानकारी भी है। सीएम ने कहा कि नर्मदा में गंदगी नहीं करने का संकल्प लें। पर्यावरण को बचाने के लिए वे साल भर तक रोज एक पौधा लगाएंगे। आप भी साल में एक पौधा अवश्य लगाएं।इस अवसर पर कहा कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह, सांसद शहडोल हिमाद्रि सिंह, कलेक्टर चंद्रमोहन सिंह ठाकुर आदि उपस्थित थे।

टि्वटर पर लिखा- सही अर्थों में कल अमरकंटक के दर्शन किए
सीएम ने शुक्रवार को टि्वटर पर पाेस्ट किया कि वह सही अर्थों में कल अमरकंटक के दर्शन किए हैं। इसके पहले दर्शन करके लौट जाते थे।

Leave a Reply