अमिताभ बच्चन के ट्वीट पर केआरके ने किया रिएक्ट

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल खान का सॉन्ग 'तुम मेरी हो' रिलीज होने पर महानायक अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट के जरिए रिएक्शन दिया है। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अमिताभ बच्चन ने कमाल खान के इस गाने का लिंक शेयर किया है। अमिताभ ने लिखा है- "पेश है केआरके और आयरा का सॉन्ग 'तुम मेरी हो' । इसके बोल केआरके ने लिखे हैं, जबकि नीतीश चंद्रा ने इसे डायरेक्ट किया है।" वहीं, अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर कमाल खान का भी रिएक्शन आया है। उन्होंने लिखा- "अमिताभ बच्चन सर आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।" उन्होंने लिखा कि किसी भी एक्टर-एक्ट्रेस के लिए यह बहुत सम्मान की बात है कि अमिताभ बच्चन उनके सॉन्ग या फिल्म पर अपनी राय दें। बता दें कि कमाल खान के सॉन्ग 'तुम मेरी हो' को यूट्यूब पर अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। बता दें कि बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान ने फिल्म 'देशद्रोही' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसके बाद कमाल आर खान ने सबसे 'बिग बॉस 3' के जरिए सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं। बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान अब फिल्मों में न आने के बाद भी अपने ट्वीट को लेकर खबरों में बने रहते हैं। इसके अलावा कमाल आर खान अकसर अपने ट्वीट के जरिए बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्मों पर रिव्यू भी देते हैं।

Leave a Reply