अमेजन के उत्पाद में तिरंगे की तस्वीर पर भारत का कड़ा रुख

ई कामर्स कंपनी अमेजन द्वारा बिक्री के लिए लाए गए पायदान में भारतीय तिरंगे की तस्वीर पर भारत सरकार ने कड़ा विरोध जताया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि अमेजन को इसके लिए बिना शर्त माफी मांगनी होगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर तुरंत इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो भारत अमेजन के किसी भी अधिकारी को वीजा नहीं देगा। पहले जो वीजा जारी किए गए हैं उन्हें भी रद्द कर दिया जाएगा। सुषमा ने कहा है कि कंपनी को ऐसे सभी उत्पादों को तुरंत वापस लेना चाहिए जिसमें हमारे तिरंगे का अपमान किया गया है।

 

अमेजन की कनाडा की साइट पर पायदान में भारतीय तिरंगे की तस्वीर नजर आई थी। यह पायदान ब्रिकी के लिए तैयार किए गए थे। इस तरह के उत्पाद साइट पर नजर आने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने इसपर विरोध जताना शुरु कर दिया था। इसे भारतीय तिरंगे का अपमान मानते हुए उत्पाद वापस लेने की मांग की गई। बताया जा रहा है कि अमेजन ने अपनी साइट से इसे हटा दिया है। लेकिन भारत सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें इस कृत्य के लिए माफी मांगनी होगी। साथ ही ऐसे उत्पादों की बिक्री पर तुरंत रोक लगानी होगी। अमेजन के उत्पादों को लेकर पहले भी विवाद हुए हैं। इसके पहले कुछ उत्पादों पर देवी देवताओं की तस्वीर को लेकर विवाद हुआ था।

 

मंत्री ने कनाडा स्थित भारतीय उच्चायोग से कहा कि वह भी इस मुद्दे को अमेजन के साथ उठाए। इस संबंध में टि्वटर पर शिकायत मिलने के बाद सुषमा ने कई ट्वीट कर कहा कि कनाडा में भारतीय उच्चायोग: यह स्वीकार्य नहीं है। कृपया इसे आमेजन के साथ सर्वोच्च स्तर पर उठाएं। उन्होंने लिखा है, आमेजन को बिनाशर्त माफी मांगनी चाहिए। हमारे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाले सभी उत्पादों को वह तुरंत वापस लें।

उन्होंने ट्वीट किया, यदि ऐसा नहीं होता है तो हम अमेजन के किसी अधिकारी को भारत का वीजा नहीं देंगे। हम पहले जारी वीजा भी वापस ले लेंगे। उत्पाद की तस्वीर पोस्ट करने के साथ अतुल भोबे ने ट्वीट किया, सुषमा स्वराज महोदया। आमेजन कनाडा को चेतावनी दी जानी चाहिए कि वह तिरंगे जैसे डोरमैट ना बेचे। कृपया कार्रवाई करें।

Leave a Reply