अमेरिका में अवैध प्रवेश करते हुए दो भारतीय समेत 19 गिरफ्तार

न्यूयॉर्क,  अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करते दो भारतीयों समेत 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कैलिफोर्निया में अमेरिकी सीमा गश्ती अधिकारियों ने मैक्सिको से नौका पर सवार होकर आ रहे इन अवैध प्रवासियों को पकड़ा है। अमेरिका सीमाशुल्क एवं सीमा सुरक्षा विभाग (सीबीपी) बताया कि अमेरिकी सीमा गश्ती एजेंटों ने मैक्सिको से आए पोत को अमेरिकी के जल क्षेत्र में प्रवेश करते देखा था। जिसपर पर कई लोग सवार थे। इसके बाद गृह सुरक्षा विभाग के कानून प्रवर्तन साझेदारों के साथ मिलकर 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन 19 लोगों में से दो के तस्कर होने का संदेह है। जबिक इनमें से दो भारतीय हैं और बाकी सभी मैक्सिको के नागरिक हैं। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि दो भारतीय नागरिक कौन हैं। 

Leave a Reply