अमेरिकी युवती को पहले शराब पिलाई, फिर की छेड़छाड़, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

जयपुर. पिंक सिटी में एक विदेशी युवती को शराब पिलाकर उसके साथ छेड़छाड़ (molestation) करने का मामला सामने आया है. यह युवती अमेरिकी नागरिक (American Citizen) है. पीड़ि‍ता ने राहुल नाम के एक ऑटो चालक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला सिंधी कैंप थाने में दर्ज कराया है. राहुल हसनपुरा का रहने वाला है. विदेशी युवती की ओर से मामला दर्ज कराने के बाद से पुलिस आरोपी ऑटो चालक राहुल को ढूंढ़ने के प्रयास में लगी है. उस युवती के आग्रह के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल (Medical) भी करवा लिया है. एसीपी संध्या यादव के मुताबिक, मेडिकल रिपोर्ट से दुष्कर्म (Rape) की पुष्टि नहीं हुई है. इसलिए रिपोर्ट भी सिर्फ छेड़छाड़ की दर्ज की गई है.

जानकारी के मुताबिक, पीड़ि‍त अमेरिकी युवती ने जयपुर घूमने के लिए एक ऑटो रिजर्व किया था. दिन में ऑटो में घुमाने के बाद ऑटो चालक राहुल ने उस महिला के साथ खाना खिलाया. राहुल ने ही कांति नगर इलाके में उसके लिए होटल भी बुक कराया था. शाम को उसने उस महिला के साथ शराब पी. महिला का आरोप है कि उसके बाद वह उसके साथ रेप करके भाग गया. यह पूरी घटना मंगलवार की है.
एडिशनल पुलिस कमिश्नर संतोष चालके का कहना है कि राहुल युवती को शराब पिलाने के बाद मसाज के बहाने जबरदस्ती कर रहा था. युवती को लगा कि उसके साथ नशे में बलात्कार किया गया है तो वह अपना मेडिकल टेस्ट कराने के लिए संतोकबा दुर्लभजी अस्पताल पहुंची. वहां डॉक्टरों ने उसे पुलिस के पास जाने की सलाह दी तो वह थाने पहुंची.
 

Leave a Reply