अरुणाचल जदयू विधायकों वाली घटना दुर्भाग्यपूर्ण : केसी त्यागी

नई दिल्ली । जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने अरुणाचल प्रदेश में जदयू के छह विधायकों के भाजपा में शामिल किये जाने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया गया है। गठबंधन की खूबसूरती के लिये यह कार्य ठीक नहीं हुआ है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना से बिहार पर कोई असर नहीं होगा। देश के वर्तमान राजनीतिक हालात पर जदयू रविवार को मंथन करेगी। पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव में भाग लेने पर भी बैठक में निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद आगे की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा।
