अर्जुन कपूर की बाहों में बाहें डाले दिखीं मलाइका अरोड़ा, शेयर की प्यारी तस्वीर

नई दिल्ली। मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे की बाहों में बाहें डाले हुए मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भले ही अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ न बोलते हों, लेकिन उनके सोशल मीडिया पोस्ट से बहुत कुछ पता चलता है। थैंक्सगिविंग 2020 के मौके पर मलाइका अरोड़ा ने वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उनकी जिंदगी के खास लमहे और अहम लोग थे। वीडियो में अर्जुन कपूर कई जगह नजर आए थे। अब मलाइका ने अपनी और अर्जुन की एक तस्वीर शेयर की है।
  मलाइका अरोड़ा ने इसके साथ कैप्शन लिखा, 'जब तुम साथ होते हो कोई पल मायूसी वाला नहीं होता। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने कुछ दिनों पहले धर्मशाला में एक साथ समय बिताया था। दरअसल, अर्जुन कपूर इस समय सैफ अली खान, यामी गौतम और जैक्लीन फर्नांडिस के साथ हिमाचल प्रदेश में 'भूत पुलिस' की शूटिंग कर रहे हैं। दिवाली पर मलाइका अरोड़ा उनके पास धर्मशाला गई थीं। मलाइका मुंबई में वापस आ चुकी हैं और ऐसा लग रहा है कि वह अर्जुन को मिस कर रही हैं।
अर्जुन कपूर ने भी हाल ही में अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने इसके साथ लिखा, 'जब वह आपकी तरफ देखती है।' इस पर मलाइका अरोड़ा ने कॉमेंट किया, कौन???? इस पर ऐक्टर ने जवाब दिया है, जरा गेस करके दिखाओ मूर्ख!!!
 

Leave a Reply