अलवर, भरतपुर और नागौर के बाद अब सीकर में घर में घुसकर किया गैंगरेप

प्रदेश में गैंगरेप की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अलवर, भरतपुर और नागौर के बाद अब सीकर जिले में भी गैंगरेप का मामला सामने आया है. वहां तीन-चार युवकों ने एक घर में घुसकर महिला से गैंगरेप किया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर कुछ संदिग्धों से पूछताछ की है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.
जानकारी के अनुसार सीकर जिले में गैंगरेप की वारदात फतेहपुर सदर थाना इलाके में गुरुवार को हुई बताई जा रही है. वारदात के बाद गुरुवार रात को पीड़िता ने अपने पति के साथ फतेहपुर सदर थाने में जाकर इसका मामला दर्ज कराया है. बताया जा रहा है पीड़िता के घर पर पेंट का काम चल रहा था. पेंट के लिए मजदूरी पर आए तीन-चार युवकों ने पीड़िता से दुष्कर्म किया. पुलिस इस मामले में तीन-चार संदिग्धों से पूछताछ कर रही है.
दूसरी तरफ अलवर गैंगरेप के मामले को लेकर राजधानी जयपुर में धरना-प्रदर्शनों का दौर जारी है. पुलिस इस मामले में सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. राज्य सरकार ने इस मामले में प्रशासनिक जांच के आदेश दे दिए हैं. वहीं पुलिस को भी प्रकरण में दस दिन में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के भी निर्देश दिए गए हैं.
 

Leave a Reply