अलवर: NH 8 पर ट्रक और टैंकर की टक्कर, उठने लगी भीषण आग की लपटें

हरोड़: राजस्थान के अलवर जिले के नीमराणा थाने के गुजरने वाली नेशनल हाइवे 8 पर गुरुवार देर रात 3 ट्रकों की टक्कर के बाद आग लग गई. इस दौरान कैमिकल से भरे 2 टैंकर सहित तीन ट्रक जलकर खाक हो गए. घटना नीमराणा थाने के पास कोलीला फ्लाईओवर की है. इस दौरान हाइवे पर 10 किलोमीटर लंबा जाम रहा.
घटना की जानकारी मिलने के बाद आधा दर्जन दमकल की गाड़ियां ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई. दमकलकर्मियों को आग बुझाने में करीब 5 घण्टे तक का वक्त लग गया. जिसके बाद जले हुए टैंकरों को क्रेन से सड़क से हटा कर हाइवे पर लगा जाम खोला गया.
इस दौरान एनएचएआई के कर्मी ट्रक और चालक और परिचालकों को जीवित बचाने में कामयाब हुए. घटना की जानकारी मिलने के बाद आपातकालीन सेवा के अलावा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे.
