अल्पेश के भाजपा में शामिल होने का फैसला हाईकमांड करेगा : जुगल ठाकोर

अहमदाबाद | भाजपा के राज्यसभा सांसद जुगल ठाकोर ने आज कहा कि अल्पेश ठाकोर को भाजपा में शामिल का फैसला पार्टी हाईकमांड करेगा| बतौर राज्यसभा सांसद की शपथ लेने के बाद आज पहली बार अहमदाबाद आए जुगल ठाकोर ने कहा कि अल्पेश ठाकोर के भाजपा में शामिल होने से मुझे कोई आपत्ति नहीं है| अल्पेश ठाकोर का मैं भाजपा में स्वागत करता हूं और उनके साथ मिलकर उत्तर गुजरात में समाज और जनता के लिए काम करेंगे| हांलाकि अल्पेश ठाकोर को भाजपा में शामिल करने का फैसला पार्टी हाईकमांड को करना है| जुगल ठाकोर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष व गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी ने मुझ पर विश्वास किया है, उसे पूर्ण करने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा| अहमदाबाद हवाई अड्डे पर जुगल ठाकोर का उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया| जिसके लिए उन्होंने समर्थकों के प्रति आभार जताया|

Leave a Reply