अवैध दुकान निर्माण पर चला नगर निगम का महाबली

अलीगढ़ । रविवार को नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल को शमशाद मार्केट निकट अलीग अपार्टमेंट के पास नौशाद पुत्र फजलुर रहमान द्वारा अपनी दुकान के आगे नाले पर अतिक्रमण करते हुए चबूतरा बनाकर टीन शेड डालने की शिकायत प्राप्त हुई। शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त प्रकाश पटेल ने क्षेत्रीय जोनल अधिकारी अजीत कुमार राय के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक आलोक वर्मा प्रवीण कुमार सिंह क्षेत्रीय स्वच्छता निरीक्षक अनिल आजाद व दस अतिक्रमण कर्मचारियों की टीम को मौके पर भेजा। मौके पर क्षेत्रीय जोनल अधिकारी को शिकायत सही मिली मौके पर ही क्षेत्रीय जोनल अधिकारी अजीत कुमार राय ने जेसीबी मशीन व लेबर लगाकर उक्त दुकानदार के द्वारा किए गए अतिक्रमण चबूतरे को ध्वस्त करते हुए टीन शेड को ध्वस्त करवा दिया और संबंधित दुकानदार नौशाद पुत्र फजलुर रहमान को कड़ी हिदायत दी। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने सभी जोनल अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में नाले नालियों के ऊपर अतिक्रमण करे हुए दुकानदारों को चिन्हित करें और उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु कार्य योजना बनाएं जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने चेतावनी देते हुए ऐसे समस्त दुकानदारों को सचेत किया जिन्होंने सड़क सड़क की पटरी नाले अथवा नाली के ऊपर अपना सामान रखा हुआ है उन्होंने कहा स्वयं अतिक्रमण हटा लें अन्यथा नगर निगम ऐसे अतिक्रमण को ध्वस्त करेगा और संबंधित के विरुद्ध एफआइआर भी दर्ज कराएगा।
