अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को मारकर कुंए में डाला, पुलिस को देख हुआ फरार

अलवर.  जिले के किशनगढ़बास थाना क्षेत्र के बसई कला गांव में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की हत्या (husband killed wife) कर उसके शव को कुंए (dead body in well) में डाल दिया. उसके बाद पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने के लिए वह थाने भी पहुंच गया. गुरुवार की शाम को लोगों को कुंए से बदबू आने लगी तो पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो कुंए में शव पड़ा मिला. गांव में पुलिस तैनात कर दी. सुबह कुए से कुंए से शव को निकाला गया. थानाधिकारी अजीत सिंह बड़सरा ने बताया कि अन्य से प्रेम संबंध के शक में  बसई कला गांव के विजय सिंह राधेश्याम ने पत्नी सुशीला की हत्या कर शव को अपने ही कुंए में डाल दिया था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है.

मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर पति हुआ फरार

पुलिस ने बताया कि हत्या करने के बाद विजय अपनी पत्नी की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराने के लिए थाने भी पहुंचा था. उसके बाद ग्रामीणों से सूचना मिली कि विजय के कुंए से बदबू आ रही है. जिसके बाद  पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो कुंए के अंदर एक डेड बॉडी पड़ी हुई दिखी.  वहां पर पहुंची पुलिस को देखकर विजय मौका देखकर फरार हो गया. पुलिस हत्या के सभी पहलुओं को जानने का प्रयास कर रही है.
 

Leave a Reply