अशोक गहलोत के OSD के नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर परिचितों से मांग रहे थे पैसा

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के विशेषाधिकारी (OSD) का नकली फेसबुक प्रोफाइल (Facebook Profile) बनाने का मामला सामने आया है. एक व्यक्ति ने नकली फेसबुक प्रोफाइल बनाकर मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी के दोस्तों और परिचितों को धोखा देने का प्रयास किया. इस संबंध में एक प्राथमिकी (FIR) दर्ज करायी गयी है.
अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा (Lokesh Sharma) के नाम और फोटोग्राफ का उपयोग कर फर्जी खाता बनाया और दोस्ती के लिये उनके दोस्तों को निमंत्रण भेजा. बाद में उनके (OSD) के आपात स्थिति में फंस जाने की बात कह कर धन भेजने का आग्रह किया गया.
यह मामला उस वक्त सामने आया जब कुछ दोस्तों ने ओएसडी से इस संबंध में जानकारी ली. उसके बाद पुलिस में इसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया.
