अस्पताल में शव बदलने के मामले की जांच के आदेश

अहमदाबाद | अहमदाबाद की महापौर बीजल पटेल ने शहर के वीएस अस्पताल में शव बदले जाने के मामले की जांच का आदेश दिया है| उन्होंने माना कि यह अस्पताल की गंभीर भूल है और इसके जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी|
अहमदाबाद के वीएस अस्पताल की गंभीर लापरवाही सामने आई है| अस्पताल के कोल्ड रूम में नसरीन और मित्तल के शव रखे हुए थे| जिसमें नसरीन का शव मित्तल के परिवार को सौंप दिया गया| नसरीन का शव नहीं मिलने पर परिवार ने अस्पताल में भारी हंगामा किया| घटना को गंभीरता से लेते हुए अहमदाबाद की महापौर बिजल पटेल ने कहा कि किसी शव गायब नहीं हुआ है| गलती से नसरीन का शव मित्तल के परिवार को सौंप दिया गया है| हांलाकि यह गंभीर भूल है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी| बिजल पटेल ने कहा कि मामले की जांच के आदेश दिया है| 
बता दें कि बुधवार को मित्तल जादव की हत्या कर दी गई थी और उसका शव अहमदाबाद के वीएस अस्पताल में रखा गया था| वहीं गुरुवार को गर्भवती महिला नसरीन की प्रसूति के दौरान मौत हो गई थी| मित्तल और नसरीन के शव वीएस के कोल्ड रूम में रखे गए थे| अस्पताल की गंभीर लापरवाही के चलते नसरीन का शव मित्तल के परिवार को सौंप दिया गया और उसकी दफन विधि भी कर दी गई| अब नसरीन का शव कब्र से बाहर निकालकर उसके परिवार को सौंपा जाएगा और उसे दोबारा दफनाया जाएगा|

Leave a Reply