अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितयो में बैंक मैनेजर की मौत, ससुराल पक्ष पर लगे आरोप

पानीपत। हरियाणा के जींद जिले से एक महिला बैंक मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितयो में मौत हो गई। मृतक महिला के परिजनों नें ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मृतक महिला मैनेजर के परिजनों ने का आरोप है कि ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या की। परिजनों ने बताया कि पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों द्वारा शादी के कुछ दिनों बाद ही दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित किया जा रहा था। इसके चलते अक्सर दोनों में लड़ाई झगड़े होते रहते थे। परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार मृतका का पति गंभीर हालत में अपनी पत्नी को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। परिवार को घटना के बारे में जानकारी तक नहीं दी। जानकारी के मुताबिक, महिला का पति भी बैंक में मैनेजर के पद पर तैनात है। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात पत्नी को गंभीर हालत में निजी हस्पताल में भर्ती कर वो फरार हो गया। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। महिला ने परिजन इस दौरान उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उसका फोन बंद था। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की गुहार पुलिस से लगाई है। फिलहाल परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।
